जमीनी विवाद में हुई मारपीट पुलिस ने की कारवाई

काशीपुर। कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया नम्बर दो में जगजीत सिंह और हरदीप सिंह के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इस कारण दस अगस्त की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। एक पक्ष के जगजीत सिह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी एजेंसी बंद करके घर आ रहा था। इसी दौरान ढकिया नंबर एक निवासी हरदीप सिंह, गुरचरण सिंह, हरजीत सिंह, हरमन सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से हरदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेत से लौटते समय तारा सिंह के घर के सामने मिले जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह, जोगा सिंह और दो अन्य व्यक्तियों ने उस पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर क्राॅस रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement