अदालत से विभिन्न मामले में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। अदालत से विभिन्न मामलों में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश से चलाये जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत पुलिस द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध अदालत से भिन्न-भिन्न धाराओं में वारण्ट जारी किये गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में आबकारी अधिनियम की धारा 60 का वारंटी रोहित कुमार पुत्र नन्द किशोर तथा राजू पुत्र मनीराम निवासीगण टाण्डा उज्जैन और धारा 83 पुलिस अधिनियम का वारंटी विजेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह निवासी राजेन्द्र नगर कालौनी काशीपुर एवं धारा 379, 411, 413, 414, 34, 201 आईपीसी का वारंटी अनुभव चौधरी उर्फ अन्नू पुत्र आनन्द पाल सिंह हैं। गिरफ्तारी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा
उपनिरीक्षक मनोज जोशी, उपनिरीक्षक कंचन पड़लिया तथा कांस्टेबल देवानंद, जगत सिंह व गिरीश मठपाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement