रुद्रपुर से दबोचा एसटीएफ की एएनटीएफ यूनिट ने अंतराज्यीय ड्रग्स तस्कर

रुद्रपुर से दबोचा एसटीएफ की एएनटीएफ यूनिट ने अंतराज्यीय ड्रग्स तस्कर

तस्कर के कब्जे से 111 ग्राम स्मैक बरामद

रुद्रपुर। उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ सीओ कुमाऊँ आरबी चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ व एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में टीम द्वारा ड्रग्स डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि टीम को रुद्रपुर में अंतराज्यीय ड्रग्स तस्कर के होने की सूचना मिली। इस पर एएनटीएफ यूनिट तस्कर की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि टीम ने कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड से तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से 111 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वह पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। बताया कि वह मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर गदरपुर,दिनेशपुर समेत अन्य मैदानी क्षेत्र में बेचने की बात कबूल की। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 लाख बताई जा रही है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार अंतराज्यीय ड्रग्स तस्कर राजेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी गली नंबर 4 प्रीत विहार थाना रुद्रपुर।

टीम में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट से एसआई विपिन चंद्र जोशी, एएसआई जगबीर शरण,हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, इसरार अहमद वीरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement