केडीएफ के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा प्रस्तावित दीवार बनाने को लेकर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

*केडीएफ के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा प्रस्तावित दीवार बनाने को लेकर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*

 

 

 

काशीपुर। बाजपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर रेलवे द्वारा प्रस्तावित दीवार बनाये जाने के मामले में काशीपुर डवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर, स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में गंभीरता से विचार करने की मांग की। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई की अगुवाई में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने सहायक मंडल इंजीनियर सुबोध थपलियाल, स्टेशन अधीक्षक जीपी कश्मीरा तथा आरपीएफ इंस्पेक्टररणदीप कुमार से मुलाकात की। साथ ही रेल मंत्री व पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि रेलवे क्रासिंग पर रेलवे की दीवार बनाये जाने से काशीपुर शहरदो हिस्सों में बंट जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जनहित को देखते हुए मामले में गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया। इसको लेकरशीघ्र ही केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर रेल मंत्री , रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, सांसद व सीएम पुष्कर धामी व इज्जतनगर रेलवे के मंडल प्रबंधक से मुलाकात कर समस्यासे अवगत कराएगा। यहां लायंस क्लब काशीपुर सिटी अध्यक्ष सुरेश शर्मा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement