विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर आठ घरों से बिजली चोरी पकड़ कर कराया केस दर्ज

 

 

काशीपुर। विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड शैलेन्द्र कुमार सैनी ने टीम के साथ ग्राम सरवरखेड़ा में खातून बेगम पत्नी कलुआ, शरीफन पत्नी अकबर अली, अंजुम, आरिफ हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन, ग्राम कुंडा में आसिक अली सुल्तान पुत्र अंसाद अली, ग्राम मिस्सरवाला नसीम अहमद पुत्र भोला बक्स, रफीक अहमद पुत्र सफीक व ग्राम बैलजूड़ी में गुलाम हुसैन उर्फ गुलसन हुसैन पुत्र बहार हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी विद्युत मापक यंत्र से पहले कट मारकर विद्युत चोरी कर रहे थे। टीम ने मौके से विद्युत केबिल को भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर सभी के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement