तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर गई पुलिस ने एक शख्स को पकड़कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। आईटीआई थाना पुलिस को सूचना मिली कि जसपुरखुर्द निवासी मौ. नवी हसन व उनकी पुत्रवधू सायमा परवीन आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो मौ. नवी हसन व उसकी पुत्रबधू सायमा परवीन झगड़ रहे थे। इस दौरान सायमा परवीन ने बताया कि उसके ससुर नवी हसन के पास तमंचा-कारतूस है। पुलिस ने ससुर के बैग की तलाशी ली तो उसमें 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement