घर के बाहर अखबार पढ़ रहे व्यवसायी के पिता की अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या की

घर के बाहर अखबार पढ़ रहे व्यवसायी के पिता की अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या की

 

 

काशीपुर। घर के बाहर अखबार पढ़ रहे क्रेशर मालिक के पिता की दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आज सुबह कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी 65 वर्षीय महल सिंह पुत्र सिंघारा सिंह अपने घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार उनके घर के बाहर रुके। कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद महल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर घर से बाहर आए परिजन महल सिंह को घायल अवस्था में काशीपुर के सरकारी अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान महल सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण एक क्रेशर से संबंधित संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक युवक ने सिग्नल एप के जरिए फोन कर महल सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी थी। एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी अज्ञात है। मामले के खुलासे के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement