Homeउत्तराखंडमहानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत निकली...

महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा

Spread the love

*महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा*

 

 

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक समस्त कांग्रेस जन किला तिराहा पर इकट्ठा हुए। यहां से निकाली गई यात्रा मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों का स्मरण कर देशहित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय… का गगनभेदी उद्घोष कर.रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि सभी मिलकर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का प्रयास करें। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य यही है। इस दौरान एनसी बाबा, अरुण चौहान,अब्दुल सलीम एडवोकेट, जय सिंह गौतम, अनुपम एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारूकी, मनोज जोशी एडवोकेट, अफसर अली, सोहेल खान आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!