आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में छापेमारी कर हरियाणा ब्रांड की शराब की बोतले पकड़ी

 

 

काशीपुर। आबकारी टीम ने एक दुकान में छापेमारी कर हरियाणा ब्रांड शराब की 22 बोतलें बरामद की हैं। टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय नगर नई बस्ती स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर बब्ली कश्यप पुत्र श्याम लाल कश्यप के कब्जे से हरियाणा ब्रांड बोटम अप शराब की 22 बोलते बरामद की हैं। टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह नेबताया कि आरोपी काफी समय से अवैध शराब के धंधे में लिप्त है। टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक असीम सिद्दीकी, सिपाही संजीव कुमार व कृष्ण चन्द्र रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement