परचून की दुकान में हुई चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

 

काशीपुर। परचून की दुकान में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। कटोराताल पुलिस चौकी अंतर्गत विजय नगर नई बस्ती निवासी अमर सिंह रावत पुत्र बचन सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नई बस्ती में उसकी परचून की दुकान है। बीती19 जुलाई को दिन में अज्ञात चोर दुकान के गल्ले से 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस को दी थी। और पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ था। आज कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी का कहना है कि दुकान स्वामी द्वारा उस वक्त कोई तहरीर नहीं दी गई थी, लिहाजा केस भी दर्ज नहीं हुआ था। अब मिली तहरीर के आधर पर केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement