मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत समर स्टडी हॉल के छात्र की ललित को जिले में दसवां स्थान

*मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत समर स्टडी हॉल के छात्र की ललित को जिले में दसवां स्थान*

 

 

 

काशीपुर उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत समर स्टडी हॉल विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र ललित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है विजेता छात्र को उत्तराखंड के एकमात्र अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने छात्र को स्कूल मैनेजमेंट एवं अध्यापकों की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने विजेता छात्र को बधाई संदेश दिया इस मौके पर स्कूल सचिव अनुराग कुमार सिंह ,प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, मनु अग्रवाल, राजेंद्र फर्त्याल ,भूपेंद्र सिंह ,सुमित बिष्ट आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे स्कूल के समस्त स्टाफ ने छात्र को उसके उज्जवल भविष्य की बधाई दी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement