निजी अस्पताल की पार्किंग से तीमारदार की बाइक हुई चोरी

*निजी अस्पताल की पार्किंग से तीमारदार की बाइक हुई चोरी*

 

 

काशीपुर। निजी अस्पताल की पार्किंग से एक तीमारदार की बाइक चोरी हो गई। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्राम देवीपुरा मालधन चौड़ चन्द्रनगर, रामनगर निवासी लच्छी राम पुत्र त्रिलोक राम ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त को उसने अपनी होन्डा ड्रीम योगा बाइक संख्या यूके व्4 पी 8456 को मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी कि कोई उसे चोरी कर ले गया। उसने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड व मंडी पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने तहरीर के आधर पर बाइक चोरी का केस दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement