



*एसओजी की टीम ने चिकन पकौड़ियों के ठेलो पर शराब पिला रहा है ठेला स्वामियों को धर दबोचा*
काशीपुर। एसओजी टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर चिकन पकौड़ियों के ठेले पर शराब पिला रहे दो ठेला स्वामियों को दबोच लिया। टीम ने उनके कब्जे 16 लीटर शराब व नकदी भी बरामद की। सोमवार रात एसओजी टीम ने रामनगर रोड अंतर्गत रम्पुरा क्षेत्र में अभियान चलाकर चिकन पकौड़ियों के ठेले पर कच्ची शराब पिला रहे रम्पुरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र निहाल सिंह व कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को दबोच लिया। टीम ने जसवंत के कब्जे से सात और कुलदीप के कब्जे से प्लास्टिक की जरीकेन में रखी नौ लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


If yoou wiksh ffor tto obtain much frm thos article hen youu have to apply these strategies
to your won webpage.
Alsso viseit myy weeb page :: xxx