कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। 83 पाउच कच्ची शराब समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दोनों का चालान किया है। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर हल्का चौकी अंतर्गत फिरोजपुर वाली रोड से राजेश पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर को कच्ची शराब के 30 पाउच के संग, जबकि टांडा उज्जैन पुलिस चौकी अन्तर्गत विकास नगर कालौनी के निकट रेलवे ट्रैक किनारे से 53 पाउच कच्ची शराब संग ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी बेअन्त सिंह उर्फ बन्ता पुत्र गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दोनों का चालान किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement