काशीपुर बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

काशीपुर बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

काशीपुर बार एसोसिएशन के भवन एक शोकसभा आयोजित कि गयी जिसमे जम्मू के पौनी (रियासी) जिले शिवाखेड़ी धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने घात लगाकर सबसे पहले बस ड्राइवर को गोली मारी उसके बाद श्रद्धालुओं पर लगातार फायरिंग की जिसमे 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई उक्त घटना मे श्रद्धालुओं में महिलाएं बूढ़े बच्चे जावान सभी लोग थे, आतंकियों ने कट्टरता के साथ श्रद्धालुओं पर हमला किया, उक्त आतंकी घटना मे मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति हेतु बार भवन में एक शोकसभा आयोजित की गयी जिसमे शोक जताया गया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कि गयी उक्त शोकसभा मे काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे उपाध्यक्ष अनूप शर्मा सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी उपसचिव सूरज कुमार कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल कार्यकारी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव अर्पित कुमार सौदा नरेश कुमार पाल अमृत कुमार सिंह अमित कुमार गुप्ता अविनाश कुमार नरदेव सिंह सैनी सुंदर सिंह सुरेन्द्र पाल सिंह शैलेंद्र मिश्रा वकील सिद्दीकी संजय चौधरी राजाराम,अनिल शर्मा ब्रजेश कुमार पूनम वर्मा गिरिराज बृजेश कुमार गिरजेश खुलबे इंदर सिंह मुजीब अहमद आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे, उक्त शोकसभा के बाद उपरोक्त सभी अधिवक्तागण उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को भेज उक्त घटना में घटना मे शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement