पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशीपुर के समस्त कांग्रेसियों ने सरकारी अस्पताल में किए फल वितरित

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशीपुर के समस्त कांग्रेसियों ने सरकारी अस्पताल में किए फल वितरित

काशीपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार यहां रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में कांग्रेसजनों द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की एवं हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि आज राहुल गांधी का जन्मदिन है। सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर उनके जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कर रहे हैं। बताया कि राहुल गांधी के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित हुई। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि राहुल गांधी हर गरीब के दिल में बसते हैं। देशभर के साथ ही काशीपुर में भी कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जाना सौभाग्य की बात है। राहुल गांधी को यूथ आईकॉन बताते हुए यूवा नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि सौम्य स्वभाव रखने वाले राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। किसी भी स्थिति का डटकर मुकाबला करने में उन्हें महारथ हासिल है। हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इस दौरान संजय चतुर्वेदी, इंदूमान, संदीप सहगल एडवोकेट, महेन्द्र लोहिया, आशीष अरोरा बॉबी, अर्पित मेहरोत्रा, एनसी बाबा, राजू छीना, विनोद होंडा, शाह आलम, अजीता शर्मा, डा. अशफाक हुसैन, माजिद अली, इलियास माहिगीर, अफसर अली, कमल गुजराल व हनीफ गुड्डू आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement