राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में काशीपुर बार एसोसिएशन की टीम ने भी भाग लिया

राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में काशीपुर बार एसोसिएशन की टीम ने भी भाग लिया

काशीपुर। उत्तराखंड की सभी बार एसोसिएशन की राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रुड़की में हो रहा है, जिसमें काशीपुर बार एसोसिएशन की टीम ने भी भाग लिया है। काशीपुर बार एसोसिएशन की टीम को एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उपसचिव सूरज कुमार, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुमार ने टीम मैनेजर एवं पूर्व अध्यक्ष उमेश जोशी की अगवाई में विजयीभव: के आर्शीवाद के साथ रुड़की के लिए रवाना किया। उक्त टीम में कप्तान हिमांशु बजाज, उप कप्तान मेराज खान, विवेक मिश्रा, सुखबीर सिंह, रोहित अरोड़ा, राजकुमार, रोहित पांडे, मोहम्मद ऋषभ, शेर सिंह, शाहबाज, सरफराज, अजहरुद्दीन और उल हक, भूपेंद्र चौहान, मुजीब अहमद, आकाश, अरोड़ा व मेहर आलम क्रिकेट टीम के कोच अरुण तिवारी और सहायक कोच विष्णु भटनागर भी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement