काशीपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरेश भट्ट का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया

काशीपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरेश भट्ट का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया

 

 

काशीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम बार काशीपुर आगमन पर सुरेश भट्ट का यहां बाजपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने श्री भट्ट को दायित्व सौंपकर धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। वहीं अपने संबोधन में श्री भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विकास परक नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी वोटों से जीत दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर जमीन से जुड़कर कार्य करें। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, शाहबाज खान, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, राजू सेठी, विष्णु गोस्वामी, अभिषेक कुमार, घनश्याम सैनी, बलजीत सिंह बल्ली, राजीव अरोरा बच्चू, लवीश अरोरा, रवि कुमार प्रजापति, रजत सिद्धू , कल्पना राणा, जसपाल सिंह, राजदीपिका मधुर, सुधा शर्मा, ममता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, आरिफ हुसैन, इंतजार हुसैन, आरएस यादव, आरके गुप्ता, पंकज शर्मा पाती,अमर सिंह रावत, विपिन अरोरा, ब्रजेश पाल, राहुल पैगिया राजेंद्र सैनी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement