काशीपुर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

काशीपुर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

काशीपुर। प्रदेश के पर्वतीय जनों पर अशोभनीय टिप्पणी से बिफरे महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए यहां महाराणा प्रताप चौक पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार अमर्यादित बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान जिस प्रकार यहां रहने वाले पर्वतीय जनों को गाली देकर देवभूमि को कलंकित किया गया उसे प्रदेश की जनता न तो कभी सहन करेगी और न ही ऐसी बयानबाजी करने वाले नेताओं को माफ करेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के बयान देने के बाद भी वहां मौजूद मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही
चेतावनी दी कि यदि मंत्री के खिलाफ
कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस जनों में ब्रह्मा सिंह पाल, शिवम शर्मा, अफसर अली, अनीस अंसारी, शिवम उपाध्याय, हनीफ गुड्डू, अजीता शर्मा, शेख मोहम्मद सैफ मोहम्मद, अकरम बेग, रवि पपनै, मोहम्मद शदान, गुल्लू माहीगीर व अनिल शर्मा आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement