काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा द्रोणाचार्या की तपो कर्मभूमि में आर्चरी प्रशिक्षण की ऐतिहासिक परंपरा को धरातल पर जारी रखते हुए काशीपुर से एक “अर्जुन” जैसा तीरंदाज तैयार करने के लक्ष्य की तरफ एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा द्रोणाचार्या की तपो कर्मभूमि में आर्चरी प्रशिक्षण की ऐतिहासिक परंपरा को धरातल पर जारी रखते हुए काशीपुर से एक “अर्जुन” जैसा तीरंदाज तैयार करने के लक्ष्य की तरफ एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। काशीपुर के केडीएफ़ आर्चरी प्रशिक्षण केन्द्र केडीएफ पार्क द्रोणासागर में गत कुछ माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उदय राज हिन्दू इंटर कालेज के सुमित कुमार राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो छात्र विजय कुमार डोसाद एवं नीरज कुमार रावत द्वितीय ओपन प्रांतीय आर्चरी चैंपियनशिप 01 सितंबर को ऋषिकेश में होने जा रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कोच सूबेदार मेजर हेम चन्द्र हरबोला के नेतृत्व में जा रही है। मेजर हरबोला गत कुछ माह से बच्चों को बहुत मेहनत के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। केडीएफ का मानना है कि आर्चरी खेल में देश की बहुत सी प्रतिभायें विश्व स्तर पर बहुत से मैडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमारा मानना है कि वो दिन दूर नहीं जब काशीपुर क्षेत्र के बच्चे इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने समस्त अभिभावकों एवं स्कूल के प्राध्यापकों से अपील की है कि वे इस आर्चरी प्रशिक्षण सुविधा का लाभ उठा कर अपने बच्चों को इस खेल को सीखने व देश में नाम कमाने का अवसर प्राप्त करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement