काशीपुर महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन भाजपा पर गरजे

काशीपुर महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन भाजपा पर गरजे

काशीपुर। इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का चुनाव प्रचार काशीपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बेहद जोर-शोर के साथ तेज रफ्तार से चल रहा है। सुबह-शाम कार्यकर्ताओं की टीमें वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घर-घर जाकर आगामी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में भारी जनसमर्थन जुटा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर में एक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष लव प्रीत सिंह एवम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल रमनदीप के नेतृत्व में विशाल जनसभासभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए युवाओं को भाजपा की युवा विरोधी नीतियों से अवगत कराया गया और कांग्रेस से जुड़ने का आहवान किया गया। साथ ही कांग्रेस की युवा सोच के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि भाजपा युवाओं की पक्षधर नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी और अग्निवीर योजना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं कांग्रेस नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रकाश जोशी के समर्थन में सभी से जुड़ने की अपील की
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप चतुर्वेदी, राहुल रमनदीप, लवदीप सिंह, विकल्प गुड़िया, मंसूर अली मंसूरी, आरिफ सैफी, हनीफ अंसारी गुड्डू, शहजाद अंसारी, आदि कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement