गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर काशीपुर पुलिस द्वारा पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई

गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर काशीपुर पुलिस द्वारा पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई

काशीपुर। गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर काशीपुर पुलिस द्वारा पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र मे गुम होने वाले मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाईल फोन का डाटा अपलोड कर उक्त पोर्टल पर निगरानी रखते हुए आज पवन कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी पतरामपुर जसपुर श का मोबाईल फोन जो पूर्व मे गुम हो गया थे बरामद कर मोबाइल सुपुर्द किया गया। करीब साढ़े चौदह हजार कीमत का मोबाइल प्राप्त कर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश शर्मा, कांस्टेबल
सुरेन्द्र सिंह व
महिला कांस्टेबल प्रियंका कम्बोज थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement