-->

कोतवाली आईटीआई पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

कोतवाली आईटीआई पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पड़ोसी के घर में चोरी करने के आरोपी को कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीती 10 मार्च को मौहम्मद इस्लाम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी ग्राम परमानंदपुर, काशीपुर ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को देर रात करीब पौने बारह बजे उसकी गैरहाजिरी में उसकी छत से एक युवक घर में दाखिल हुआ और उसकी अलमारी खोल कर अलमारी में रखे 5 हजार रूपये नगद व एक मिक्सी और एक आयरन प्रेस चुरा कर ले गया। जब उक्त युवक चोरी कर रहा था तो आवाज सुनकर उसका पुत्र इसरान जाग गया और उसकी चीख सुनकर उक्त युवक उसके घर का मेन गेट खोलकर भाग गया। जब उक्त युवक भाग रहा था तो उसके पुत्र ने उक्त युवक को पहचान लिया जो कि उसके पड़ोस में रहने वाला नदीम पुत्र मुस्तकिम था बाबत दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 305(ए)/331(4) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। छानबीन करती पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नदीम को मोदी कॉलोनी को जाने वाले रास्ते कचनाल गोसाई के पास से 1300 रुपये, एक प्रेस आयरन व एक मिक्सी समेत गिरफ्तार कर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट,
हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन व रिक्रूट कांस्टेबल पंकज जोशी थे।


खबरे शेयर करे -