-->

भारत जोड़ो यात्रा व अन्य आयोजनों को लेकर कांग्रेसियों की हुई बैठक, पूर्व विधायक संजीव आर्य रहे मौजूद

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। शहर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक मनाये जाने वाले विशेष पखवाड़े की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन सिंह माहरा के निर्देश पर आगामी 14 नवम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर तक पूरे पखवाड़े में जिला, ब्लाक न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी एवं पद यात्राओं का आयोजन किया जाना है। इन आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने बैठक की। बता दें बैठक रुद्रपुर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गावा के यहां आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक संजीव आर्य भी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -

One thought on “भारत जोड़ो यात्रा व अन्य आयोजनों को लेकर कांग्रेसियों की हुई बैठक, पूर्व विधायक संजीव आर्य रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *