एस सी गुड़िया आईएमटी में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ड्रॉप रो बाल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ

एस सी गुड़िया आईएमटी में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ड्रॉप रो बाल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ

कल संपन्न हुई महिला प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय रामनगर बना ओवर ऑल चैंपियन

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में आज दिनांक 12 मार्च से दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ड्रॉप रो बाल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।उक्त प्रतियोगिता में डीएसबी केंपस नैनीताल, एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी, राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, राजकीय महाविद्यालय रामनगर एवम एस सी गुड़िया आईएमटी सहित कुल पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का प्रथम मैच राजकीय महाविद्यलय रामनगर और एमबीपी जी हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें रामनगर 2-0 विजय रहा वही दूसरा मैच एस सी गुड़िया आईएमटी और
डीएसबी कैंपस नैनीताल के बीच खेला गया जिनमे नैनिताल 2-0 जीता । वही ट्रिपल मुकाबले के पहला मैच रामनगर और आईएमटी के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में रामनगर विजेता रहा । दूसरा मैच नैनीताल और हल्द्वानी के बीच हुआ जिनमे नैनीताल 2-0 जीता । खबर लिखे जाने तक ट्रिपल का सेमी फ़ाइनल मुकाबला रुद्रपुर और रामनगर मध्य जारी था।इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी एन जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एम सी पांडे , विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने की अपील करते हुए सफल आयोजन हेतु शुभकामनाए दी। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा बताया की उक्त प्रतियोगिता से विश्विविद्याल की टीम के साथ साथ उत्तराखण्ड राज्य की टीम का चयन भी किया जाएगा उन्होंने बताया की आगामी 28 मार्च को चयनित टीम कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। इसके पूर्व अतिथियों का का स्वागत अभिनंदन किया गया। वही प्रथम दिवस हुई महिला प्रतियोगिता के ट्रिपल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय रामनगर ने रुद्रपुर को हराकर विजय श्री अर्जित करी वही डबल्स में राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर विजेता रहा उसने डीएसबी केंपस नैनीताल को पराजित किया । वही सिंगल्स मुकाबले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर एमबीपीजी हल्द्वानी को हराकर विजेता बनी इस प्रकार राजकीय महाविद्यलाय रामनगर ओवर ऑल विजेता बना। इस अवसर पर ड्रॉप रो बाल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह भाकुनी,निदेशक केवल कुमार, प्राचार्य यू जी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल आयोजक सचिव पवन कुमार बख्शी सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स के सभी टीम्स के मैनेजर , कोचेस एवम ऑफिशियल्स उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement