ड्यूटी करके घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी करके घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

काशीपुर। ड्यूटी करके घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है। मूल रूप से बिहार के जिला नालंदा में थाना सरमेरा के पुराना इसिवा निवासी अनुज महतो (35) पुत्र बोरन महतो छह साल से खड़कपुर देवीपुरा में रहकर अलीगंज रोड स्थित एक पेपर मिल में ठेके पर मजदूरी करता था। सोमवार देर शाम वह ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी बीच सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुज को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया मृतक अपने पीछे पत्नी हेमा देवी, पांच बेटियों को छोड़ गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement