नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, चीनी मिल के हालातों पर डाला प्रकाश

चीनी मिल की सह इकाई आसवनी को लीज पर देने का कर रहे हैं भारी विरोध

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाजपुर चीनी मिल सह इकाई आसवनी को लीज पर देने का किया भारी विरोध। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और सीएम धामी नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही भाजपा सरकार की मनमानियों पर भी विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल सन 1959 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा इस की स्थापना करी गई। हजारों लाखों परिवारों को बाजपुर चीनी मिल, एक माँ के रूप में हम सभी का ख्याल रखते आई है। पर य़ह भाजपा की नीयत यही से प्रकाशित होती है कि खुद तो कभी कुछ नहीं बनाया और 70 सालों से देश के अंदर बनी हुई सारी सरकारी धरोहरो को अपने चंद पूंजीपतियों के निजी हाथों में दे रहीं हैं, और उसी का एक रूप हमारी बाजपुर चीनी मिल का होने जा रहा है। बस याद रखो जो ये कह रहे होंगे कि निजी हाथों में चीनी मिल उचित है तो वे कृपया कर के गदरपुर और काशीपुर चीनी मिल का हाल देख लेना, खण्डहर बन चुकी हैं वो चीनी मिलें, किसानों का करोड़ों रुपया लेकर बाग गई है कंपनी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement