पुलिस प्रशासन (RTC 31BN PAC), रुद्रपुर द्वारा चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में कानूनों का व्याख्यान

पुलिस प्रशासन (RTC 31BN PAC), रुद्रपुर द्वारा चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में कानूनों का व्याख्यान

आज दिनाँक 25/06/2024 को चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन (RTC 31BN PAC), रुद्रपुर द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले 03 कानून BNS (भारतीय न्याय संहिता), BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) एवं BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त इंटर्न्स, शिक्षण स्टाफ एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।

संस्थान के प्रबन्धक सागर तिवारी द्वारा पुलिस प्रशासन (RTC 31BN PAC), रुद्रपुर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और लोग कानून का पालन करने के लिए प्रेरित होंगे। पुलिस उपनिरीक्षक श्री नरेन सिंह एवं श्री पुष्कर सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि 1 जुलाई 2024 से नए कानून लागू होने जा रहे हैं। इन कानूनों में BNS (भारतीय न्याय संहिता), BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) एवं BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) शामिल हैं। उन्होंने इन कानूनों के मुख्य प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने अपील की कि वे इन कानूनों का पालन करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement