महानाम कीर्तन के श्रवण से मन में होती हैं शांति की अनुभूति : विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। विधानसभा के मुखर्जी नगर जगतपुरा में आयोजित अष्टम प्रहर महानाम संकीर्तन में विधायक शिव अरोरा द्वारा उपस्थित होकर महानाम रूपी कीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा का प्रबन्धक कमेटी द्वारा अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। वही शिव अरोरा ने स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किया । शिव अरोरा ने कहा महानाम कीर्तन का श्रवण कर मन को शांति की अनुभूति होती है और ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति में समाज को संघठित करते हैं। शिव अरोरा कहा हमारे बंगाली समाज मे हर वर्ष हरि नाम कीर्तन का आयोजन होता है इसकी दिव्यता भव्यता से से आभास लगाया जा सकता है कि ऐसे धार्मिक आयोजन का सामान्यमानवी के जीवन मे कितना महत्व है। इस दौरान बंगाली सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, राधेश शर्मा, बलाई विश्वास, दीनू साना, अम्लेन्दु ढाली, विशाल शील, अपूर्व विश्वास, प्रभास बैरागी, डॉ सुबोल विश्वास, ममता गोलद्दार, विजय डे, विधान पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement