नन्हे कदम की मुहिम जिद…जिंदगी बचाने के तहत ब्लड कैम्प में हुआ 211 यूनिट रक्तदान

नन्हें कदम टीम द्वारा नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के सहयोग से मुहिम जिद…जिंदगी बचाने की के तहत गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह, पशियापुर, बिलासपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, और 211 यूनिट रक्तदान हुआ।

टीम नन्हें कदम ने बताया कि जन कल्याण सेवा कार्य हेतु बाबा दीप सिंह जी, गुरुद्वारे का सहयोग सदैव ही टीम को मिलता रहा है। और गुरुद्वारे में समय समय पर ऐसे आयोजन किए जाते रहे है।

नन्हें कदम समिति बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारे में आए सभी संगत व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement