मोदी सरकार ने देश में अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं चलाई हैं:जमाल सिद्दीकी

मोदी सरकार ने देश में अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं चलाई हैं:जमाल सिद्दीकी

 

अल्पसंख्यक मोर्चा देश में बहुत अच्छा काम कर रहा है: राजेश कुमार

 

बाजपुर।सुल्तानपुर पट्टी मंडल के ग्राम कनोरा में स्थित सिद्धू रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जनाब जमाल सिद्दीकी का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। जिसमें जमाल सिद्दीकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा राजेश कुमार हार कर जीत गए हैं चुकी अंबेडकर साहब ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे आज पूरे भारत में उनका जाना जाता है,इसी तरह राजेश कुमार बाजपुर की जनता के दिल में राज करतो है हमारी केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यक लोगों के लिए कई योजनाएं चलाकर काम कर रही है।जिसका सीधा लाभ हमारे अल्पसंख्यक समाज को मिल रहा है भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा हमारा पूरे भारत में बहुत अच्छा काम कर रहा है जिससे मुस्लिम समाज हमारे साथ जुड़ रहा है प्रधानमंत्री का कोई विकल्प नहीं जमाल सिद्दीकी जी का कहना है राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुलाम मुस्तफा ने स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रिजवान अहमद पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष राजेश सैनी टिंकू तोमर शमशाद, यासीन शेख ,मोहम्मद उमर ,रईस अहमद, इदरीस अहमद, हबीबुर रहमान बबलू ,हाजी जी, संजय कश्यप, मनु सिंह, मोहन दिवाकर,गुरमुख सिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement