सर्वधर्म समभाव के रूप में मनाया महिला कांग्रेस ने सोनिया गांधी का जन्मदिन

सर्वधर्म समभाव के रूप में मनाया महिला कांग्रेस ने सोनिया गांधी का जन्मदिन

 

काशीपुर महानगर काशीपुर महिला कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन सर्वधर्म समभाव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया तथा यहां मौजूद हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई महिलाओं ने उनको अपने-अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना कर श्रीमती सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह श्रीमती सोनिया गांधी भी सभी धर्मों का समान भाव से सम्मान करती है।आज यहां उनके जन्मदिन पर सर्वधर्म संभव के साथ उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई,महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन के साथ तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने शुभकामनाएं दीं और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement