व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर ठगी करने का लगाया आरोप

व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर ठगी करने का लगाया आरोप

 

 

काशीपुर। एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर 5 लाख रुपये लेकर दूसरे के प्लॉट की रजिस्ट्री करा कर 5 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी हितेश कुमार पुत्र मलखान सिंह ने एसपी काशीपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने 12 सितम्बर 2022 को अपनी माता यशोदा देवी पत्नी मलखान सिंह के नाम से 5 लाख रुपये में एक प्लॉट परमजीत सिंह उर्फ परमप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मालवा फार्म, काशीपुर से खरीदा था। एक माह बाद जब वह अपने रजिस्ट्री शुदा उक्त प्लाट पर बाउंड्री करने के लिए गया तो उसे पता चला कि उक्त प्लॉट का बैनामा राधा बल्लभ मिश्रा के नाम पर है। हितेश ने बताया कि परमजीत सिंह ने जानबझूकर धोखा देने की नीयत से उसे यह जानते हुए प्लॉट बेच दिया वह प्लॉट पूर्व में राधा बल्लभ मिश्रा को बेचा जा चुका है। परमजीत सिंह ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज बनाकर उक्त पहले से बिके हुए प्लॉट को बेचकर उसकी माता से 5 लाख रुपये हड़प लिये। हितेश ने बताया कि जब वह उक्त प्लॉट पर गया तो वहां पर मौजूद परमजीत सिंह उसके साथ मारपीट करने लगा तथा गालीगलौच पर उतारू हो गया और कहा कि अगर दोबारा इस प्लॉट पर आये तो जान से मार दूंगा। तुम्हारा कोई प्लॉट नहीं है। उसने परमजीत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग पुलिस से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने परमजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement