STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लायर मोहम्मद आशीम गिरफ्तार- पंजाब की नाभा जेल से जुड़े तार, चार पिस्तौल 50 से ज्यादा कारतूस डबल नाली बंदूक बरामद – Ssp मणिकांत मिश्रा ने किया खुलासा

STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लायर मोहम्मद आशीम गिरफ्तार- पंजाब की नाभा जेल से जुड़े तार, चार पिस्तौल 50 से ज्यादा कारतूस डबल नाली बंदूक बरामद – Ssp मणिकांत मिश्रा ने किया खुलासा

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

एंकर:उत्तराखण्ड में एसएसपी  मणिकांत मिश्रा  के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस और उत्तराखण्ड STF ने इंटरस्टेट हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने देर रात एक कुख्यात हथियार सप्लायर  मौ० आसिम  को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का सीधा संबंध 2016 के चर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड से भी जुड़ा मिला है।

STF अब आरोपी से उसके इंटरस्टेट नेटवर्क की कड़ियाँ तलाश रही है।

VO  1
एसएसपी मणिकांत मिश्रा की मॉनिटरिंग में रुद्रपुर पुलिस और राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स ने इंटरस्टेट हथियार तस्करी पर बड़ी चोट की है।
सटीक इनपुट पर हुई संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात हथियार सप्लायर  मौ० आसिम  को गिरफ्तार किया गया।

 

VO   2

गिरफ्तार आरोपी के पास से जो जखीरा मिला, उसमें शामिल है—

04 ऑटोमैटिक पिस्टल (32 बोर)
01 डबल बैरल अवैध बन्दूक (12 बोर)
30 कारतूस (12 बोर)
10 कारतूस (32 बोर)
और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल

यह बरामदगी STF के लिए एक बड़ा ऑपरेशनल हिट साबित हुई है।

 

VO  3

पूछताछ में सामने आया है कि arrested आरोपी मौ० आसिम का जुड़ाव  पंजाब के बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक कांड से रहा है।
वर्ष 2016 में हुये इस हाई-प्रोफाइल जेल ब्रेक में आसिम ने कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस सप्लाई किए थे।
इस मामले में वह  साढ़े छह साल पटियाला जेल में निरुद्ध  रह चुका है।

 

VO  4

आरोपी बाजपुर स्थित   नक्श गन हाऊस  को चलाता था, जो उसके भाई के नाम से रजिस्टर्ड है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में इसी गन हाउस पर NIA ने रेड भी मारी थी और दोनों भाइयों से लंबी पूछताछ की गई थी।

VO  5
फिलहाल STF आरोपी से कोतवाली में लगातार पूछताछ कर रही है और उसके इंटरस्टेट सप्लाई नेटवर्क, संपर्कों और हथियारों की सोर्सिंग चैन की पूरी तहकीकात में लगी है।
टीम का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद कई और कड़ियाँ खुलने की संभावना है।

फाइनल
इंटरस्टेट हथियार तस्करी पर उत्तराखण्ड STF और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को बेहद बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बाइट. मणिकांत मिश्रा -एसएसपी उधम सिंह नगर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement