![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241202-WA0013.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/AKANKSHA-AUTOMOBILES-R-PVT.-LTD.-scaled-1.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/20x12-krishan-hospital-rudrapur_240405_213713.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2022/01/LSC-Kumar315x315.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2022/01/new-medicity.jpeg)
2000 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसने पर Mamta Kulkarni ने तोड़ी चुप्पी, एक दशक पुराने राज से उठाया पर्दा
एक दशक पहले ममत कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम 2000 करोड़ के ड्रग्स केस में जुड़ा था। कहा जा रहा था कि वह ड्रग माफिया के साथ ड्रग्स केस में शामिल हैं। अब सालों बाद ममता ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में वह 24 साल बाद देश लौटी हैं और उन्होंने ड्रग्स केस का भी सच बताया है।
- इसी साल ड्रग्स केस से बरी हुई थीं ममता कुलकर्णी
- 2016 में ड्रग्स केस से जुड़ा था ममता कुलकर्णी का नाम
- ममता कुलकर्णी ने 24 साल बाद लौटीं भारत
अब ने एक दशक पुराने ड्रग्स केस का सच बताया है। साल 2014 में ममता कुलकर्णी का नाम पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग्स केस में शामिल होने को लेकर चर्चा में आया था। अब सीएनएन न्यूज 18 के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि विक्की उनके पति नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ड्रग्स केस की सच्चाई बताई है। उनका कहना है कि वह 2014 में एक मीटिंग में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्होंने नहीं पता था कि विक्की किससे मिल रहे हैं। ममता ने कहा-
मैं विक्की को जानती थी। 2014 में जब पुलिस ने इस मामले का जिक्र किया तो मैं उससे मिलने केन्या गई थी। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह वहां किससे मिल रहा था। मेरा नाम ड्रग केस में शामिल था, लेकिन मेरा उसके कारोबार से कोई संबंध नहीं था। अब कोर्ट ने मुझे सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
क्यों भारत लौटीं ममता कुलकर्णी?
ममता कुलकर्णी ने 2000 के दशक में अपना हिट करियर छोड़कर फिल्मी दुनिया से ही नहीं बल्कि देश भी छोड़ दिया था। हालांकि, अब वह वापस देश लौट आई हैं। हाल ही में, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी वापसी का एलान किया है। मगर वह किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर भारत नहीं लौटी हैं, बल्कि वह महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए देश वापस आ रही हैं।
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241030-WA0012.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241031-WA0013.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241108-WA0005.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241108-WA0004.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241108-WA0003.jpg)