मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा एव सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा एव सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया

काशीपुर हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के सभी जनपदों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम के जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर ब्लॉक से मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के चार बच्चों ने खो खो खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में प्रथम एवं बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग प्रतियोगिता में विद्यालय की दो बालिकाओं ताशी सिंह और स्तुति पसबोला ने खो- खो के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों बालिकाओं के खेल की सभी ने जमकर तारीफ़ की। इसी के साथ बालक वर्ग में विद्यालय के दो बालकों रुद्र राणा और मौ० शयान ने खो-खो के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन दोनों बालकों के खेल की सभी ने भूरी – भूरी प्रशंसा की। चारों खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत महेनत की थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर गौरव गर्ग ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रोत्साहित करता है और ये बच्चों की महेनत का ही परिणाम है जो वह आज इतने अच्छे मुकाम पर पहुँचे। इसी के साथ उन अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। जो विद्यालय के साथ खड़े हैं और बच्चों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय को इन सभी विद्यार्थियों पर गर्व है और विद्यालय आशा करता है कि यह विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह अपने हुनर से विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement