मेयर रामपाल ने किया वार्डों का निरीक्षण, निर्माण का जायजा लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम अधिकारियों और वार्ड पार्षदों के साथ वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 9 वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 2 में भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया और होने वाले निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मेयर ने सड़क और नाली निर्माण कार्यों के लिए जल्द ही स्टीमेट तैयार कर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि वार्डों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथकिता हैं। शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस दौरान मेयर को वार्डवासियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिस पर मेयर ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, पार्षद किरन राठौड़, शिव कुमार गंगवार, धीरेश गुप्ता, गिरीश राठौर, विजय डे, शंकर विश्वास, सुरेश विश्वास, मदन दिवाकर, राजेंद्र राठौड़, दीपू रस्तोगी, शम्मी गुप्ता, सत्य पाल गंगवार, डीके गंगवार, जीके शर्मा, अंजू शर्मा, आनन्द गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement