-->

इंडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का दिया संदेश

खबरे शेयर करे -

इंडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का दिया संदेश

रुद्रपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा इंडियन पब्लिक स्कूल, चामुंडा मंदिर, रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा, अधिकारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चन्द्रकला राय, चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक श्रीमती चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती एवं रमा बलोदी ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की उपयोगिता के बारे में भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई बालक या बालिका असुरक्षित वातावरण में रह रहा हो अथवा उसे संरक्षण एवं देखरेख की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन को दी जा सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे -