रैली की अपार सफलता के लिये विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का जताया आभार,विधायक बोले मोदी की दीवानगी सड़को पर हजूम के रूप में नजर आई

*रैली की अपार सफलता के लिये विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का जताया आभार,विधायक बोले मोदी की दीवानगी सड़को पर हजूम के रूप में नजर आई*

 

रुद्रपुर।आज रुद्रपुर के ऐतिहासिक मोदी मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने आए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए मोदी मैदान में पहुंचे लाखों की संख्या में जनसमूह व रैली की अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता के लिए विधायक शिव अरोड़ा ने भाजपा के कार्यकर्ता व रुद्रपुर क्षेत्र की महान जनता का आभार प्रकट किया,,साथ ही रुद्रपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थानीय विधायक होने के नाते रुद्रपुर पहुंचने पर हाथ जोड़कर अभिवादन किया, विधायक ने प्रधानमंत्री का देव भूमि उत्तराखंड की रुद्रपुर की धरती पर पहुंचने के लिए स्वागत अभिनंदन की विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आज लाखों की संख्या पहुंचा हजूम देखकर प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट प्रचंड बहुमत के साथ इस नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र को जीतने जा रहे हैं तो वहीं रुद्रपुर विधानसभा से हम एक लाख मतों से जीत हासिल करने का संकल्प जो लिया है इसमें हम सफलता हासिल करेंगे विधायक शिव अरोड़ा ने रैली की अपार सफलता के लिए क्षेत्र की जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जाता है, विधायक शिव अरोड़ा ने कहा इस बार की रैली ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये ,सड़क से लेकर जनसभा स्थल तक रिकॉर्ड भीड़ नजर आई जो दर्शाता है कि यह देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है और हम अबकी 400 पर के नारे को सार्थक करने जाना हम उत्तराखंड की पांच और लोकसभा बड़े अंतर के साथ जी दर्ज करेंगे और आने वाले 19 अप्रैल को उत्तराखंड की जनता कमल के फूल का बटन दबाने जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement