विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प थाने के पास विधायकनिधि से स्वीकृत ठण्डे पानी के प्याऊ का फीता काटकर किया शुभारम्भ विधायक बोले प्याऊ लगने से आमजन को मिलेगी काफ़ी राहत

विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प थाने के पास विधायकनिधि से स्वीकृत ठण्डे पानी के प्याऊ का फीता काटकर किया शुभारम्भ
विधायक बोले प्याऊ लगने से आमजन को मिलेगी काफ़ी राहत

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विधानयकनिधि से स्वीकृत ट्रांजिष्ट कैम्प थाने के पास ठंडे पानी के प्याऊ व टीन शेड के निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण कर प्याऊ को ट्रांजिस्ट कैम्प क्षेत्र के लोगो को समर्पित किया।
विधायक शिव अरोरा बोले भीषण गर्मी मे राहगीरों व ट्रांजिस्ट कैम्प थाने मे प्रतिदिन सैकड़ो लोग आते है, जिनके पीने हेतु शुद्ध ठंडा जल उपलब्ध हो जोकि एक अति मानवीय कार्य है किसी प्यासे को पीने को पानी उपलब्ध हो इससे बढ़ के समाज की सेवा मे क्या हो सकता है। रोड, नालिये हर क्षेत्र मे बनती आ रही है मगर ज़ब गर्मी अपने चरम पर होती है तो लोगो को राह चलने वाले पीने के पानी के लिये तरस जाते है जिसको देखते हुऐ हमने विधायनिधि से चार स्थानों पर पीने के पानी का प्याऊ लगाने का निर्णय लिया है जिसके पहले चरण मे ट्रांजिष्ट कैम्प थाने के प्याऊ का शुभारम्भ किया गया है, जिसका आस पास के लोगो व राहगीरों को काफ़ी लाभ व राहत होंगी। ऐसे ही रुद्रपुर क्षेत्र के अन्य तीन जगह भी इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने का कार्य किया जायेगा।

इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, राजकुमार साह, अजीत साह, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद पवन राणा, कैलाश राठौर, शंकर विश्वास, राधेश शर्मा, शंकर विश्वास, डी के गंगवार, दिलीप अधिकारी, तारक सरकार, शम्मी गुप्ता, आदेश भरद्वाज, शिव कुमार गंगवार, मुकेश रस्तोगी, मनोज मदान, थाना अध्यक्ष मोहन पाण्डेय, एसआई महेश कांडपाल, कीर्ति भट्ट, हरदेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement