विधायक शिव अरोरा ने डीडी चौक पर विधायकनिधि से स्वीकृत प्याऊ का किया शुभारम्भ

विधायक शिव अरोरा ने डीडी चौक पर विधायकनिधि से स्वीकृत प्याऊ का किया शुभारम्भ

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने दूसरे चरण मे डीडी चौक पर विधायकनिधि से स्वीकृत ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारम्भ किया।
इससे पूर्व भी कैम्प क्षेत्र मे थाने के बाहर प्याऊ लगाकर लोगो को राहत देने का कार्य विधायक शिव अरोरा ने किया था
तो वही एक बार फिर डीडी चौक सीपीयू ऑफिस के पास प्याऊ लगाकर विधायक ने जनता को समर्पित किया,
विधायक ने कहा डीडी चौक सबसे व्यस्ततम चौक मे से मना जाता है जहाँ से बड़ी संख्या मे रोज लोगो का आवागमन होता है साथ ही स्कूली बच्चे, सिडकुल श्रमिकों से लेकर बसस्टैंड पर आने जाने वाले लोग भी यही से गुजरते है ऐसे मे राहगीरों के लिये प्याऊ लगने से काफ़ी राहत मिलेगी, जिसका बहुत बड़ी संख्या मे सीधा लाभ भीषण गर्मी के समय लोगो को मिलेगा।
साथ ही यातायात व्यवस्था देख रहे पुलिस कर्मी को भी इसका काफ़ी लाभ मिलेगा।
विधायक शिव अरोरा ने स्वयं से पानी पीकर प्याऊ का शुभारम्भ किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जीतेन्द्र संधू, विक्की घई, संदीप राव, सुनील यादव, शंकर विश्वास, मोनू निषाद, मनोज मदान, लवली सिंह, बल्लू, मनोज छाबड़ा, रचित सिंह, भीमसेन गुप्ता, कमल पाल, राधे, गुरुदयाल, अरुण दीक्षित, मोनी मल्होत्रा, सीपीयू से गोधन सिंह, टीएसआई धनपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement