-->

*विधायक शिव आरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प शमशान घाट मे 10 लाख की लागत से शवदाह गृह व टीन शेड निर्माण कार्य का किया लोकार्पण*

खबरे शेयर करे -

*विधायक शिव आरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प शमशान घाट मे 10 लाख की लागत से शवदाह गृह व टीन शेड निर्माण कार्य का किया लोकार्पण*

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम ( श्मशान घाट ) मे विधायकनिधि से स्वीकृत 10 लाख की धनराशि से शवदाह गृह का निर्माण व लोगो के बैठने हेतु टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा का ट्रांजिष्ट कैंप वार्ड नंबर.7 पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
तो वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने कहा ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र जहां लाखों लोग निवास करते हैं चाहे वह सिडकुल में कार्य करने वाले लोग हो या यहां के स्थानीय लोगों का एकमात्र शमशान घाट शिव नगर मे स्थित है,जिसमे शवदाह गृह व टीन शेड निर्माण की मांग यहां के लोगों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी तो उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल के लिए मेरे द्वारा कार्य किया जाना संतोष की बात है उन्होंने कहा शमशान घाट जीवन का सत्य है जहां एक न एक दिन सबको जाना हीं है,वही हमारे ऐसे स्थान व्यवस्थित व लोगों के अनुकूल हो यह हमारा दायित्व है इसीलिए श्मशान घाट मे टीन शेड का निर्माण, शवदाह गृह को बनवाने का कार्य विधायक निधि द्वारा किया गया।

वही विधायक शिव अरोरा बोले हमारे धार्मिक स्थल, आस्था के केंद्र बेहतर दिखे यह जनप्रतिनिधि के रूप मे हमने प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का प्रयास किया है।
विधायक बोले उनके कार्यकाल में हर गली मोहल्ले से लेकर शिक्षा के मंदिर व धार्मिक आस्था के केंद्र को सुंदर बनाने का कार्य किया गया,सड़क नाले खड़ंजे तो उनके द्वारा लगातार बनवाए जा रहें है लेकिन धार्मिक स्थलों को भी केंद्रित कर उनको सुन्दर बनाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,छेदालाल राठौर,पूर्व मंडी चेयरमेन के के दास, वार्ड न. 7 पार्षद कैलाश राठौर, वार्ड न 9 पार्षद राजेंद्र राठौर, शंकर विश्वास, केपी राठी, एमपी मौर्य, अलोक राय, संजय हलदार, विष्णु सिंह, नन्दलाल शर्मा, डी के गंगवार, मदन दिवाकर, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, विपुल गईन, राजा भरद्वाज, प्रदीप राठौर, मुकेश राठौर, सुनील, आदेश, विपुल, अरविन्द आदि लोग मौजूद रहें


खबरे शेयर करे -