सड़क हादसे में हुई युवक की मौत

सड़क हादसे में हुई युवक की मौत

 

 

काशीपुर। एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम शिवराजपुर पट्टी निवासी बंटी पुत्र भरत बुधवार सायं अपने मित्र संजय के साथ बाइक से कहीं जा रहा था कि लोहिया पुल के पास स्थित चौखंडी के नजदीक उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बंटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय गंभीर घायल हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement