-->

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार मे राज्य योजना से स्वीकृत वीर हकीकत राय मार्ग किया लोकार्पण*

खबरे शेयर करे -

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार मे राज्य योजना से स्वीकृत वीर हकीकत राय मार्ग किया लोकार्पण*

रुद्रपुर। मुख्य बाजार मे राज्य योजना से 2.82 करोड़ से स्वीकृत आंतरिक मार्ग के निर्माण क्रम मे 300 मीटर लम्बे वीर हकीकत राय मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा निर्माण कार्य करवाया जिसका विधायक शिव अरोरा द्वारा नारियल फोड़कर लोकार्पण किया गया। इससे पूर्व रुद्रपुर मुख्य बाजार हकीकत राय मार्ग पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा स्थानीय व्यापारियों द्वारा फूलमालाओ से जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले 2 करोड़ 82 लाख की लागत से रुद्रपुर मुख्य बाजार में स्वीकृत 2 किलोमीटर मार्ग जिसमें वीर हकीकत राय मार्ग का निर्माण कार्य भी शामिल था, तो वही इस मार्ग को हमने पहले के मुकाबले दोगुना चौड़ा कर हॉट मिक्स द्वारा बनाने का कार्य किया वहीं मुख्य बाजार की यह रोड अब सबसे चौड़ी हो गई है निश्चित रूप से बाजार क्षेत्र की सभी सडके बनाए जा चुकी है जिसमें यह रोड भी शामिल थी।
उन्होंने कहा बाजार क्षेत्र की लगभग सभी मार्ग अब बेहतर अवस्था में है चाहे वह गुप्ता मेडिकल गली हो, डॉक्टर डोगरा वाली गली हो, डॉक्टर बठला वाली गली हो,गुरुद्वारा गोल मार्केट,पंजाबी मार्केट, पांच मन्दिर मार्ग जैसे सड़के उनके द्वारा बनाई गई है और इसी तर्ज पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में दशकों से खस्ताहाल पड़ी सड़कों की सूरत को बदलने जाकर है उनके कार्यकाल में किया गया और विकास कार्य के क्रम को इसी प्रकार जारी रखते हुए आने वाले समय में भी इसी प्रकार निर्माण कार्य जारी रहेंगे।

इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, अध्यक्ष संदीप राव, आशू मिड्ढा, मनोज मदान, राजेश कामरा, बंटी बांगा, जिम्मी बांगा, रिंकू चावला, सुरेंद्र गंगवार, अशोक कुमार, उमेश पासरीचा, सोनू खुराना, विक्की घई आदि लोग मौजूद रहें।


खबरे शेयर करे -