विधायक शिव अरोरा ने संजयनगर खेड़ा में बसंती मन्दिर के पास सौन्दर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास , विधायक बोले क्षेत्र का चुहमुखी विकास हमारी प्राथमिकता

*विधायक शिव अरोरा ने संजयनगर खेड़ा में बसंती मन्दिर के पास सौन्दर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास , विधायक बोले क्षेत्र का चुहमुखी विकास हमारी प्राथमिकता*

 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड नं 11 संजयनगर खेड़ा में विधायकनिधि से स्वीकृत बसन्ती मन्दिर के पास सौन्दर्यकरण कार्य के निर्माण का शिलान्यास किया,इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा बसन्ती मन्दिर के समीप सौन्दर्यकरण कार्य काफी समय से हो नही पा रहा था,वही उस क्षेत्र में निर्माण कार्य की आवश्यकता को देखते हुए शिलान्यास कर दिया गया है जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा,

तो वही विधायक बोले क्षेत्र में चारो ओर आस्था ओर भक्तिमय वातवरण है और नवरात्रे प्रारम्भ हो गये हैं उसके साथ दुर्गा पूजा भी क्षेत्र में प्रारंभ होने वाली है दुर्गा माँ की कृपा सभी पर बनी रहे ओर क्षेत्र का विकास इसी प्रकार तीव्र गति से चलता रहे ऐसी कामना करते हैं, इस दौरान संजयनगर खेड़ा में स्थानीय लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया , वही विधायक शिव अरोरा ने कहा विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जायेगी ओर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो यह हमारी प्रार्थमिकता होगी, इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा नेता किरन विर्क, नगर मंत्री रोबिन विश्वास, शिवकुमार शिब्बू, सिद्धार्थ , चंदन ढाली, प्रभास बुद्धा विश्वास,, शुबन्दों मण्डल,नन्दू मण्डल,तपन सरकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement