विधायक शिव अरोरा ने किया ग्राम बिंदुखेड़ा में मोटर मार्ग का शिलान्यास

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना अंतर्गत विधानसभा रुद्रपुर के ग्रामसभा बिंदुखेड़ा में माटकोटा मोटर मार्ग से शमशान घाट तक मार्ग का नव निर्माण कार्य एवं कालीनगर की ओर से धीमरी मार्ग तक निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा विधानसभा में विकास के पहिये को तेज गति से बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं और आने वाले समय मे में रुद्रपुर ने सड़को के जाल को ओर तेजी से बिछाया जायेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा ग्राम बिंदुखेड़ा में काफी समय से इन मुख्य सड़कों की मांग थी जिनका शिलान्यास कर दिया गया है और बहुत जल्द इस का निर्माण कार्य पूरा करवा के जल्द से जल्द ग्रामवासियों को समर्पित किया जायेगा। शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही आने दी जायेगी। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा प्रथम बार बिंदुखेड़ा पहुँचेने पर फुलमाओ के साथ स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम में अमित नारंग, हरीश भट्ट, सुदर्शन विश्वास, गुरबाज सिंह, गुरचरण सिंह,जरनैल सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, अमनप्रीत सिंह, विक्रम सिंह,अमनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, प्यारा सिंह,रोशन सिंह, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement