राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से समान्नित किये जाने पर मंजू कैड़ा को विधायक शिव ने दी शुभकामनाएं

विधायक ने कहा आपकी नर्सिंग क्षेत्र में दी गयी सेवा सरहानीय है

रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देकर हाल ही में राष्ट्रीय द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2022 से समान्नित होने पर मंजू कैड़ा को विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर स्थित उनके भुरारानी निवास पर जाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक शिव अरोरा ने कहा कोरोना काल में आपके द्वारा दी गयी सेवा हो या तम्बाकू निषेध के खिलाफ व्यापक अभियान से लोगो को जगरूक करने का कार्य हो निश्चित रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार से समान्नित होना हम सभी रुद्रपुरवासियो ओर देवभूमि उत्तराखंड के लिये गौरव की बात है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा आप ऐसी ही समाज हित ओर नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रहे ऐसी मंगलमय के साथ आपके उज्जवल भविष्य हेतु कामना करते हैं । इस दौरान बलदेव छाबड़ा, विशाल गंगवार, सुमित बांगा, राहुल बिश्नोई, मोहन विश्वकर्मा, केबी सिंह, स्वाति बांगा, शिल्पी विश्नोई, ललित बिष्ट, बिप्लव सरकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement