सिंगल यूज प्लास्टिक का काशीपुर क्षेत्र में किसी भी दशा में उपयोग न होने देने के लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद… नगर आयुक्त

काशीपुर। देशभर में एक जुलाई से प्रतिबंधित

किये गये सिंगल यूज प्लास्टिक का काशीपुर क्षेत्र में किसी भी दशा में उपयोग न होने देने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए आमजन को जागरूक करने के साथ ही चालान प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। नगर निगम आयुक्त विवेक रॉय ने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग रोकने को व्यापारियों के साथ बैठक की गई है। साथ ही इस हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व एनजीओ की मदद ली जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में बर्तन बैंक व कपड़ा बैग बैंक बनाने के लिए सक्षम व्यक्तियों से आगे आने का आहवान किया। बताया कि इससे किसी भी आयोजन हेतु प्लास्टिक व थर्माकोल से बने बर्तनों की जगह स्टील के बर्तन किराए पर लिए जा सकेंगे तथा पॉलीथिन के बजाय कपड़े के थैलों का इस्तेमाल हो सकेगा। नगर आयुक्त ने आमजन से प्लास्टिक का उपयोग न करने का आहवान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement