सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने चलाया अभियान

रामनगर। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद रामनगर में भी अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। नगर पालिका एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से इसके खिलाफ नगर में अभियान चलाया गया।नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी एवं तहसीलदार बीसी पंत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के माध्यम से व्यापारियों एवं जनता को जागरूक करते हुए उनसे प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग ना करने की अपील की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस पर प्रतिबंध के बाद इस प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उत्पादन करने वाले से 5 लाख रुपए एवं रिटेलर को रिटेल करने पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुछ लोगों का चालान कर उनसे 16 सौ रुपए का जुर्माना भी वसूलने की कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान नगर में लगातार जारी रहेगा।इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement