नगर का अति व्यस्त चौराहा “मुंशीराम चौराहा” गंदगी का पर्याय बना

नगर का अति व्यस्त चौराहा “मुंशीराम चौराहा” गंदगी का पर्याय बना

काशीपुर। नगर का अति व्यस्त चौराहा “मुंशीराम चौराहा” आज गंदगी का पर्याय बन चुका है। कभी सफाई व्यवस्था के लिए खास पहचान रखने वाले इस चौराहे के साथ ही इर्द-गिर्द गंदगी से न सिर्फ यहां के वाशिंदों बल्कि राह चलते लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुंशीराम चौराहा पर ट्रांसफार्मर के समीप अक्सर कूड़े का ढेर लगा नजर आता है। आसपास गंदगी से बजबजाती नालियों के चलते सड़क पर बहता गंदा पानी दुश्वारियां और बढ़ा देता है। चौराहा के समीप शिव मंदिर के सामने सड़क पर बहता गंदा पानी इस बात की तस्दीक करता है कि हालात बुरे हैं। लोगों के मुताबिक इस बारे में कई मर्तबा वार्ड पार्षद (अब निवर्तमान) को अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही न होने से अक्सर दिक्कत पेश आती है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सफाई व्यवस्था पुख्ता कराये जाने की गुहार लगाई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement